Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे सेप्टीट्यांक मेंं करेन्ट प्रवाह होने से चार की मौत

 

uvs150404-002कैलास दास,जनकपुर, चैत्र २१ । जनकपुर उपमहानगरपालिका वडा नं. १६ पुल चौक एरिया में निर्माणाधिन सेप्टीट्यांक के सेटरीङ्ग खानने क्रम में जल रहे बल्ब से विद्युत करेन्ट प्रवाह होने से चार लोगों की  घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी है ।

करेन्ट लगकर मौत होने में जनकपुर उपमहानगरपालिका वडा नं. १९ वेङ्गाशिवपुर के वर्ष २७ का सुनिल दास, वर्ष २५ का मिलन मण्डल, वर्ष २९ का श्याम मुखिया और वर्ष ३० का अरुण कुमार साह हैं जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने यह जानकारी दी है । साह आज ही काठमाण्डौ से जनकपुर आये थे ।

सुबह एघार बजे हुये घटना में ३ कोे घटना स्थल में और एक गंभीर घायल अवस्था में जनकपुर अञ्चल अस्पताल लाते वक्त साह की मृत्यु हुइ प्रहरी उपरीक्षक गणेश बहादुर थापा ने जानकारी दी है ।

निर्माणाधिन अवस्था में रहा सेप्टीट्यांक में प्रकाश के लिए लगाया गया विजुली वल्भ टयांक में रहा पानी में करेन्ट प्रवाह होने से सभी की मृत्यु हुइ है । सोमवार को वर्षा होने से ट्यांक में पानी भरा था ।

uvs150404-003घटना के बाद जनकपुर उपमहानगपालिका वडा नं १९ शिवपुर शोक में डुबा है । मृतक तीन का घर बेंगाशिवपर ही था । बलहासघारा का मनोज यादव का जनकपुर उपमहानगरपालिका वडा नं १६ स्थित निर्माणाधिन सेप्टीट्यांक में घटना हुआ प्रहरी ने जनकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed