Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद झा का तंज : “लाइसेंस चाहिए 10 दिन में, सरकार खोल रही है पानीजहाज कार्यालय”

 

काठमांडू, 13 मई — राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद मनीष झा ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब जनता को बुनियादी सेवाएं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस 5 से 10 दिनों में चाहिए, तब सरकार पानीजहाज कार्यालय का उद्घाटन कर रही है।

प्रतिनिधिसभा की मंगलवार की बैठक में आगामी आर्थिक वर्ष के बजट सिद्धांतों और प्राथमिकताओं पर चर्चा के दौरान सांसद झा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रही हैं। उन्होंने कहा, “देश में सुशासन की आवश्यकता है, लेकिन सरकार जनता की आवश्यकताओं से भटक रही है।”

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन आज से शुरु, लामिछाने करेंगे उद्घाटन

झा ने संघीय प्रणाली के नाम पर अत्यधिक संस्थाएं खोलने की प्रवृत्ति को भी गलत बताया और कहा कि इससे प्रशासन का आकार अनावश्यक रूप से बड़ा हो गया है।

उन्होंने आर्थिक स्वतन्त्रता की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नेपाल में जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के बावजूद आर्थिक स्वतंत्रता के सूचकांक में पिछले दो दशकों से कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके अनुसार, “अगर सोचने की स्वतंत्रता नहीं है और केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी जा रही है, तो उसका सकारात्मक असर नहीं होगा।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *