Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज सेवी ब्रह्मचारी का हृदयघात से निधन , जनकपुर स्तब्ध

 

Ganesh Chaitnya Bramchariकैलास दास,जनकपुर, चैत्र २५ । जनकपुर के चर्चित समाजसेवी,लायन्स क्लव जानकपुर जानकी के अध्यक्ष एवं हिमालिनी पत्रिका के शुभचिन्तक गणेश चैतन्य ब्रह्मचारी का हृदयघात से बुधवार को निधन हो गया है । वे ५० वर्ष के थे । अपने निवास में ही सुबह ७ः३० बजे उल्टी  हुआ और उन्हे उपचार के लिए जानकी हेल्थ केयर में ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उनका निधन हो गया ।

यह भी पढें   जाली नोटों केसाथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

जनकपुर नं ४ निवासी ब्रह्मचारी विगत कुछ वर्षो से रक्तचाप तथा मधुमेह से पीडित थे । वर्ष ५० का ब्रह्मचारी अपने पिछे श्रीमती, तीन लडकी तथा माँ को छोडकर चले गये । जनकपुर का आधा दर्जन सामाजिक तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्था के साथ आबद्ध रहे ब्रह्मचारी के मृत्यु से संस्था के पदाधिकारी शुभचिन्तक और जनकपुरवासी स्तब्ध है । स्व. ब्रह्मचारी लायन्स क्लव अफ जनकपुर जानकी का अध्यक्ष, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सल्लाहकार, जनकपुर जेसिज का आजीवन सदस्य, गणेश युवा कमिटी का वरिष्ठ निर्देशक जैसा अनेक सामाजिक संस्थाओं से आवद्ध थे ।

यह भी पढें   दीवार और बाड़ (लघुकथा) : विनोदकुमार विमल

जनकपुर के स्वर्गद्वार में हिन्दु परम्परा अनुसार उनका अन्तिम संस्कार किया गया है । ब्रह्मचारी के भतिज चन्दन ब्रह्मचारी ने दागवती दिया है । अन्तिम संस्कार में प्रशासनिक निकाय के प्रमुख, सामज के विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तिगण सहभागी थे ।

वे इससे पहले भी हिमालिनी मासिक पत्रिका में अपना विचार दिये थे । अप्रिल का अंक में भी उनका विचार आया है । लेकिन वे पत्रिका में अपना विचार देखने से पहले ही चल बसे । हिमालिनी पत्रिका की ओर से ऊनकी आत्मा की चिर शान्ति की कामना एवं परिवारजन को माता जानकी धैर्य धारण करने की ganesh2शक्ति प्रदान करें कामना करती है ।ganesh1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com