लोडशेडिंग समस्या का समाधान सरकार तत्काल करें – अशिम शाह
काठमांडू, जेठ २ – प्रतिनिधि सभा सदस्य अशिम शाह ने देश में बढ़ते लोडशेडिंग प्रति गम्भीर असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए सरकार को चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह बिजली आती जाती रही तो वो दिन दूर नहीं जब जनता सरकार की बत्ती को ही बुझा देगी ।
शुक्रवार हुए प्रतिनिधि सभा की बैठक में बोलते हुए सांसद शाह ने लोडशेडिंग के कारण जनता परेशान है और इस अंधकार का कारण सरकार को बता रही है । उन्होंने कहा कि – यदि इसी तरह बिजली आती जाती रही तो वो दिन दूर नहीं होगा जब जनता सरकार की ही बत्ती बुझा देने का काम करेगी ।
सांसद शाह ने कहा कि लोडशेडिंग जनता के दैनिक जीवन में बहुत असर कर रहा है और सरकार की उदासीनता प्रति आक्रोश व्यक्त किया । उन्होंने सरकार इस समस्या का तत्काल समाधान किए जाने की भी मांग की है ।


