Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

 

रिपोर्ट: पवन जायसवाल, नेपालगंज (बाँके) । बाँके जिले के नेपालगंज में गौरव स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 बैशाख, मंगलवार के दिन बड़े मंगलवार (बड़का मंगलवार) के अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के संरक्षक प्रदीप शाह के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहले बड़े मंगलवार को भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और पुण्य कमाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

हिंदू धर्म में बड़े मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करने और श्रद्धालुओं में वितरित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

हिंदू पंचांग के अनुसार जेष्ठ मास नववर्ष का तीसरा महीना होता है। इस माह में कुल चार प्रमुख मंगलवार आते हैं, जिन्हें बड़े मंगलवार कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जेष्ठ मास में हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की समस्याओं और संकटों से मुक्ति मिलती है। मान्यता यह भी है कि हनुमान जी ने जेष्ठ माह में ही भगवान श्रीराम से पहली भेंट की थी, इसलिए इस माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

दान-पुण्य की दृष्टि से भी यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हनुमान जी को आवश्यक वस्तुएं दान करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इसी विश्वास के साथ भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम फत्तेबाल स्थित नेत्र ज्योति संघ, आंखा अस्पताल, फुलटेकड़ा के पास विनायक मेडिकल हाल के सामने आयोजित किया गया था। इस अवसर पर साहू समाज बाँके के अध्यक्ष हंसराम साहू, गौरव स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु शाह, करण साहू, विजय कोरी, शिवम् गुप्ता, सुखराम ठाकुर, शिवम् शाह, मुंशी हज्जाम, कार्यसमिति के सदस्यगण तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मन मोहन वर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य आगे भी हर वर्ष बड़े धूमधाम से जारी रहेगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com