Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोषी उपर कारवाई की माँग करते हुए जनकपुर में प्रदर्शन

 

kailashकैलास दास, जनकपुर, चैत २९ । धनुषा के सबैला नगरपालिका में दो के हत्या में संलग्न उपर कारवाई की माँग करते हुए रविवार को जनकपुर में प्रदर्शन किया गया है ।

हजारौं की संख्या में सबैलावासी ने जिला प्रशासन घेराउ कर ‘दोषी उपर कारवाई कर, गृह मन्त्री राजीनामा दे’ का माँग करते हुए ज्ञापन पत्र भी दीया  है ।

चैत्र ८ गते मदन आश्रित निम्न माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापन समिति विषय लेकर चल रहा छलफल कार्यक्रम में एमाले नेता योगनारायण यादव के नेतृत्व में आक्रमणकारी ने आक्रमण कर एक को उपचार के क्रम में मौत हुआ था । उसी रात एक व्यक्ति को गोली प्रहार कर हत्या किया गया सबैलावासी ने आरोप लगाया है ।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

घटना में रामसेवक राउत तथा रामप्रगास यादव के मौत हुआ था तो एक दर्जन ज्यादा व्यक्ति घायल हुए थे । तीन व्यक्ति को अभी भी काठमाण्डौ में उपचार हो रहा है । राउत को उपचार के क्रम में काठमाण्डौ में मृत्यु हुआ था । स्थानीयवासी तथा पीडित परिवार ने एमाले का वैकल्पिक पोलिटव्युरो सदस्य एवं जनकपुर अञ्चल ईन्चार्ज योगनारायण यादव सहित २४ लोगों के उपर कर्तव्य ज्यान, कुटपीट, अङ्गभङ्ग सहित का मुद्दा दर्ता करने के बाद भी मुख्य अभियुक्त यादव को स्थानीय प्रहरी ने संरक्षण दे रहा आरोप लगाते हुए दवाव के लिए प्रदर्शन करना पडा एमाले पार्टी की ओर से निर्वाचित सवैला गाविस का निवर्तमान अध्यक्ष रामवली साह ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर

स्थानीयवासी ने दोषी उपर कारवाही होनी चाहिए, सार्वजनिक जग्गा विक्री जो की उसे बद्दर किया जाए, अपहरणकारी को गिरफ्तार किया जाए , सामाजिक एकता जिन्दावाद, पीडित को क्षतिपूर्ती दो, घायल को उपचार खर्च दो जैसा प्लेकार्ड व्यानर लिया था ।

सबैला से एक हजार से ज्यादा मोटरसाइकल, दर्जनौं जीप ट्रयाक्टर सहित जनकपुर आकर स्थानीयवासीयों ने नगरक्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा में आकर ज्ञापनपत्र दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com