Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाउपा सांसद रामेश्वर चौधरी बने मंत्री… रेशम और रञ्जिता बीच पुनः विवाद

 

काठमांडू, जेठ ४– सुदूरपश्चिम प्रदेश में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसद रामेश्वर चौधरी मंत्री बने हैं । उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मंत्री चौधरी ने रविवार (आज) की शाम पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है ।
उन्हें प्रदेश प्रमुख नजिर मियाँ ने शपथ दिलाई । पद तथा गोपनीयता की शपथ लेते हुए नवनियुक्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सुदूर पश्चिम क्षेत्र कृषि क्षेत्र के बाद पर्यापर्यटन को बढ़ावा देने की क्षमता वाला प्रांत है ।
उनकी पार्टी भीतर विवाद चल रही है लेकिन इस विवाद के बाबजूद वे मंत्री बने हैं । केन्द्रीय अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ के कथन को उन्होने बताया कि अध्यक्ष ने दूसरे सांसद कैलाश चौधरी के नाम की सिफारिश की थी ।
मन्त्री नियुक्त रामेश्वर चौधरी पार्टी संरक्षक रेशम चौधरी के निकट माने जाते हैं । प्रदेश संसदीय दल की बैठक ने कैलाश चौधरी के नाम को नहीं चुनकर रामेश्वर चौधरी के नाम की सिफारिश की ।
इससे बाद एक और सांसद खुसीराम डगौरा थारु ने मुख्यमंत्री कमलबहादुर शाह को रामेश्वर के शपथ को रोकने के लिए पत्राचार किया है । इस विषय को लेकर रेशम चौधरी और रञ्जिता श्रेष्ठ के बीच पुनः विवाद शुरु हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com