Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

हिमालिनी संवाददाता रुपन्देही/ महेश गुप्ता।

भैरहवा:रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं.१ डण्डा इलाका में सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल द्वारा एक विशेष चेकिंग के दौरान अवैध मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया ।

बेलहिया सीमा की ओर से भैरहवा आ रहे एक नेपाली नम्बर के स्कूटी (लु ५ प ९७७४) सवार व्यक्ति को सशस्त्र प्रहरी बल टीम ने रोक कर जांच के दौरान उसके पास से कुल रु. ४,०९,०२४ (चार लाख नौ हजार चौबीस रुपये) की अवैध नकदी बरामद की गई, जिसमें भारतीय मुद्रा ₹२,४०,२९० और नेपाली मुद्रा रु. २४,५६० शामिल है।पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम हिमांशु अग्रवाल, निवासी घनश्यामनगर, नौतनवा, जिला महाराजगंज (भारत) बताया। जब उससे उक्त मुद्रा के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल न.२७ गण हे.क्वा. रुपन्देही प्रहरी नायव उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने बताया कि बरामद नगदी, स्कूटी तथा आरोपी भारतीय नागरिक को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व अनुसन्धान कार्यालय बुटवल को सौंप दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *