आज का मौसम …इन पाँच प्रदशों में बारिश की संभावना
काठमांडू, जेठ ५ – देश में अभी पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है । साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आए जलवाष्प युक्त हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दिन में कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी, बाकी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । मधेश प्रदेश के साथ ही कोशी प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश और सुदुरपश्चिम प्रदेश के तराई के
भू–भाग के कुृछ स्थानों में तेज हवा चलने की भी संभावना है ।
इसी तरह आज रात कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है । देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की भी संभावना है ।


