Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय चलचित्र पत्रकारिता दिवस पर कलाकार और पत्रकार सम्मानित

 

नेपालगंज (बाँके) / पवन जायसवाल।
बाँके जिले के नेपालगंज में २६वें राष्ट्रीय चलचित्र पत्रकारिता दिवस के अवसर पर, बैशाख ४ गते, रविवार को कलाकार और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

चलचित्र पत्रकार संघ नेपाल, बाँके द्वारा आयोजित इस २६वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर, लंबे समय से नृत्य निर्देशक के रूप में कार्यरत कलाकार नवराज सुवेदी को १,१०० रुपये तथा पत्रकार सावित्री गिरी को २,१०० रुपये की नगद राशि और प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष बनीं आनी छोइङ डोल्मा, आठ साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूलजांच अधूरी, नियुक्ति पर विवाद,

बाँके को कर्मभूमि बनाकर पिछले २३ वर्षों से नेपाली कला, संस्कृति, गीत-संगीत के विकास में योगदान दे रहे नवराज सुवेदी और इसी तरह, मोफसल में रहते हुए नेपाली चलचित्र पत्रकारिता के माध्यम से निरंतर योगदान देती आ रही सावित्री गिरी को नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाईं द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चलचित्र पत्रकार संघ नेपाल, बाँके के अध्यक्ष रामचन्द्र पौडेल ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाईं थे। साथ ही नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष नविन गिरी, पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम, सम्मानित नृत्य निर्देशक नवराज सुवेदी और पत्रकार सावित्री गिरी ने भी अपने-अपने विचार और अनुभव साझा किए।

यह भी पढें   राप्रपा चुनाव में उम्मीदवार तक नहीं मिलने की स्थिति में पहुँच गई हैः नेता थापा

इसी कार्यक्रम में संगीतकर्मी एवं चलचित्र पत्रकार संघ नेपाल, बाँके के सलाहकार सुन्दर गुरुङ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण संघ के कार्यवाहक सचिव लक्ष्मी तिमिल्सिना ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन निशु जोशी ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com