प्रतिनिधिसभा की बैठक स्थगित, अगली बैठक बुधवार की सुबह ११ बजे
काठमांडू, जेठ १३ – प्रतिनिधिसभा की बैठक स्थगित कर दी गई है । संसद् की अगली बैठक बुधवार की सुबह ११ बजे बुलाई गई है । सदन से ही गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफें की मांग कर रहे विपक्षी दलों के पीछे नहीं हटने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई है । आज शुरु में आधा घण्टें के लिए स्थगित किए गए बैठक बाद में सूचना द्वारा साढे २ बजे बुलाई गई थी । लेकिन दलों बीच सहमति नहीं जुट पाने के बाद बैठक कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।
विपक्षी लद अड़े हुए हैं कि विजिट वीजा प्रकरण में फंसे गृहमंत्री लेखक जबतक इस्तीफा नहीं देते तब तक सदन नहीं चलने देंगे । आज की बैठक में गृहमंत्री लेखक ने उन प्रश्नों को जबाव देने की तैयारी की थी लेकिन यह तैयारी की थी लेकिन विपक्षी दलों के नारेबाजी के बाद बैठक आगे नहीं बढ़ पाई । गृहमंत्री लेखक बार बार कह रहे हैं कि उनपर गलत आरोप लगाया जा रहा है ।


