Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री अब अभियुक्त हैं, उनको बयान देना होगा, सदन में भाषण नहींः सांसद दाहाल

 
राजन दाहाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के सांसद राजन दाहाल दावा किया है कि अब गृहमन्त्री रमेश लेखक एक अभियुक्त हैं, उनसे बयान लेना चाहिए । भिजिट भिसा प्रकरण में गृह प्रशासन की संस्थागत संलग्ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । संसद भवन परिसर में आज मंगलबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद् दाहाल ने कहा कि अब गृहमंत्री रमेश लेखक को जवाब नहीं, बल्कि इस्तीफा देना चाहिए ।
सांसद् दाहाल ने कहा– ‘गृहमंत्री पर सवाल उठ चुका है, अब उन्हें जवाब नहीं, इस्तीफा देना चाहिए । अब उन्हें बयान देना है, न कि भाषण । वह अब अभियुक्त हैं । अभियुक्त अदालत में जाकर अख्तियार के समक्ष बयान देता है, भाषण नहीं देता । इस्तीफा देना होगा । यह हमारी स्पष्ट मांग है । इससे कम में हम नहीं मानेंगे ।’ सांसद दाहाल ने चेतावनी दी कि जब तक गृहमंत्री का इस्तीफा नहीं आता, संसद् को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com