Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चालू आर्थिक वर्ष में नेपाल की आर्थिक वृद्धि ४.६१ प्रतिशत

 

काठमांडू, २९ मई । चालू आर्थिक वर्ष में नेपाल की आर्थिक वृद्धि दर ४.६१ प्रतिशत रहने की उम्मीद है । अर्थ मंत्री विष्णु पौडेल आज संसद् में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि मधेश, कोशी और सुदूरपश्चिम को छोड़कर अन्य चार प्रदेशों की औसत आर्थिक वृद्धि दर अधिक रहने की संभावना है ।
इस सर्वेक्षण में चालू आर्थिक वर्ष के आठ महीने और पिछले आर्थिक वर्ष की समग्र आर्थिक स्थिति को दर्शाया गया है । इसके अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ६१ खरब ७ अरब नेपाली रूपयों तक पहुँचने का अनुमान है । चालू आर्थिक वर्ष में कृषि क्षेत्र में २५.१६ प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में १२.१६ प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में ६२.१ प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है ।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय बढ़कर १,५१७ अमेरिकी डॉलर पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *