जानकी गांवपालिका–५ बेलहरी गुरुवागांव में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न, ४२ लोगों ने किया रक्तदान
नेपालगंज (बांके), पवन जायसवाल । बांके जिला के जानकी गांवपालिका–५ स्थित बेलहरी के गुरुवागांव में जेठ १ गते (शनिवार) को आयोजित एक रक्तदान कार्यक्रम में दो महिलासहित कुल ४२ लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
यह कार्यक्रम जानकी गांवपालिका–५ वडा कार्यालय के आर्थिक सहयोग, जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के आयोजन और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज जानकी गांवपालिका उप–शाखा के समन्वय में वडा कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वडा अध्यक्ष टीकानाथ यादव ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्राविधिक तुलसी चौधरी को रक्त संकलन थैली हस्तान्तरण करके किया।
कार्यक्रम में वडा अध्यक्ष यादव के साथ महिला सदस्य कान्ती काँदू, गांवपालिका के जिन्सी शाखा प्रमुख राजु यादव, लघु उद्यम शाखा की साबित्रा रेग्मी, समाजसेवी हीरालाल लोनिया, सन्तोष कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, बिशाल कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, सुनिल कुमार वर्मा, सीताराम अहिर, बिमल कुमार वर्मा, मनोज यादव, जगतराम यादव, राजितराम अहिर, मोहम्मद तुफैल मनिहार, रामु चमार, रुसमत अली दर्जी, सञ्जय धोबी, हजरत अली साई, राजेन्द्र कुमार कुर्मी, चित्र कुमार तिवारी, स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार वर्मा, राम बिनोद वर्मा, श्रवण यादव, राजेश राँढ, प्रदीप वर्मा, जाबिर मनिहार, उमेश कुमार यादव, दिपेन्द्र कुमार यादव, पूरन यादव, राज वर्मा, दिपेन्द्र यादव, राधेश्याम हरिजन, मनिष वर्मा, अखिलेश वर्मा, सन्दिय धोबी, श्यामु चमार, बिष्णु यादव, बच्छराज हरिजन, कृष्ण प्रसाद यादव, सञ्जय काँदू आदि की सहभागिता रही।
रक्तदान करने वालों में यादव समाज से १४, वर्मा समाज से १२, मुस्लिम समुदाय से ४, काँदू से २, हरिजन समाज से ४, धोबी समाज से २, ब्राह्मण समाज से २, लोनिया और राँढ समाज से १–१ व्यक्ति शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान आर्थिक और प्राविधिक सहयोग प्रदान करने हेतु जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने वडा नं.–५ के अध्यक्ष टीकानाथ यादव और प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगंज के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा को सम्मान–पत्र प्रदान किया।
साथ ही, सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप टिशर्ट और प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के अध्यक्ष आशीष वर्मा, सदस्य गोविन्द यादव, वडा सदस्य मोहम्मद सरीफ खाँ, जानकी गांवपालिका स्वास्थ्य शाखा के लवकुश यादव, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, सल्लाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल और साबितराम यादव सहित वडा कार्यालय के अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
प्राविधिक सहयोग नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगंज के सोम प्रकाश सापकोटा, सन्दीप आचार्य, महेश राना क्षेत्री, तुलसी चौधरी, सञ्जय बढ़ही और बीरेन्द्र योगी ने प्रदान किया।


