बल्खु तराई समाज की तीसरी साधारण सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न

२ जून, काठमांडू, अंशु झा । गत ज्येष्ठ १७ गते शनिवार के दिन बल्खु तराई समाज की तीसरी साधारण सभा सम्पन्न हुई । उक्त साधारण सभा में नया कार्यकारिणी समिति चयन के साथ-साथ विभिन्न क्रियाकलाप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में का. म. पा. बल्खु -१४ का वडाध्यक्ष सुमन श्रेष्ठ और कुमारी क्लब के अध्यक्ष नकुल हमाल ठकुरी जी थे । उन्होंने शुभकामना मन्तव्य में कहा कि कुमारी क्लब के आगे बागमति नदी के किनारे तराई समाज के छठ पर्व के लिये छठघाट का निर्माण करबायेंगे ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान न्यायाधीश रामकुमारप्रसाद साह के साथ – साथ बल्खु तराई समाज के १० ज्येष्ठ व्यक्तियों को अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में परिचयात्मक गतिविधि के साथ साथ रूपा मिश्र द्वारा मेडिटेसन सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में बल्खु तराई समाज के संस्थापक अध्यक्ष हरि कान्त पाठक ने बताया कि उक्त संस्था का निर्माण तराई मधेश की संस्कृति और त्यौहार को संरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया है ।
नवनिर्वाचित नौ सदस्यीय समिति ई.राजेन्द्र कुमार लाल जी के अध्यक्षता मे गठित हुई है ।


