Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की माैत

 

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में  जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की माैत हो गयी है। विदेशी मीडिया में मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत का वीडियो भी सामने आया है। अब्दुल अजीज भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का सूत्रधार था।

OsintTV ने एक फुटेज शेयर करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात व वरिष्ठ आतंकवादी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ इसर की गत 02 जून को मौत होने का दावा किया है। लिखा है कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले के अशरफवाला, कल्लुर कोट का रहने वाला था। जेएम सूत्रों के अनुसार उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मगर मौत के कारण की असली पुष्टि नहीं हुई है।उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के बहावलपुर पंजाब में जेएम मुख्यालय के मरकज में किया जाएगा।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का शीर्ष कमांडर मौलाना अब्दुल अज़ीज़ इसर लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी हमलों की योजना में शामिल रहा था। कुछ सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इस मौत के पीछे कुछ रहस्यमयी परिस्थितियां भी हो सकती हैं। मौलाना इसर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक था। उस पर भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप था, जिनमें 2016 का नागरोटा हमला भी शामिल है। वह अक्सर पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण देकर कट्टरपंथी भावनाएं भड़काता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed