Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक दिवसीय पतंजलि योग शिविर एवं कल्पवृक्ष रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगंज (बाँके), पवन जायसवाल । जेष्ठ १७ गते, शनिवार को बाँके जिले के नेपालगंज उप–महानगरपालिका वार्ड नं–१९ स्थित श्री बाबा विश्वनाथ मन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग समिति नगर समिति, बाँके द्वारा किया गया था, जिसमें योग सत्र का संचालन वसन्त लामिछाने ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरित अभियान के अभियंता एवं हरित नेपाल के अध्यक्ष हेमन्तराज काफ्ले रहे, जिन्होंने श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में कल्पवृक्ष (बाओबाब) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढें   आपदा के साथ लड़ने का कोई विकल्प नही है –प्रधानमंत्री शाह

बताया गया कि इस कल्पवृक्ष के बीज जर्मनी में निवास कर रही साधना अधिकारी राना द्वारा हेमन्तराज काफ्ले को उपहार स्वरूप दिए गए थे। इन बीजों को बलबहादुर केसी ने पौधा बनाकर तैयार किया और गमले में एक वर्ष तक पाला-पोसा। अब वह पौधा मंदिर परिसर में रोपित किया गया है।

यह कार्यक्रम योग, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक चेतना को एक साथ जोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com