रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत के जश्न में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत
क्रिकेट का जुनून इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर खतरे की सीमा तक पहुंच गया. मंगलवार शाम जैसे ही बारिश ने रफ्तार पकड़ी, स्टेडियम के गेट नंबर 1 के बाहर खड़े हज़ारों दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई. नतीजा कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह भगदड़ तब मची जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम की IPL जीतने के बाद जश्न मनाया जा रहा था. घटना RCB के विक्ट्री परेड के दौरान हुई है


