Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनम रघुवंशी ने सुपारी देकर कराई थी पति राजा की हत्या

 

राजा रघुवंशी मर्डर केस के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. मेघालय पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय पुलिस के डीजीपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सोनम रघुवंशी से गाजीपुर में किया सरेंडर, राजा रघुवंशी मर्डर केस में 3 और लोग गिरफ्तार
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. वहीं तीन अन्य हमलावरों को देर रात रेड में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा, एक व्यक्ति को यूपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया.

यह भी पढें   डा.सृष्टि कुमारी सहायक प्राध्यापक बनकर पटना जिला का नाम रोशन किया

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी सुलझी
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने इस हनीमून हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है… मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है… वेल डन…’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात

सोनम रघुवंशी ने सुपारी देकर कराई पति राजा की हत्या
डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया मेघालय में इंदौर के व्यक्ति (राजा रघुवंशी) की हत्या के मामले में पत्नी (सोनम रघुवंशी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मेघालय में हुए इस हनीमून हत्याकांड में पत्नी भी शामिल थी. उसने ही हत्यारों को सुपारी दी थी.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com