Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डुडुवा गाउँपालिका बनाएगी नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके का सभाकक्ष

 

नेपालगंज/बाँके – पवन जायसवाल । डुडुवा गाउँपालिका नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के लिए सभा कक्ष का निर्माण करने जा रही है। महासंघ की कार्यालय में लंबे समय से सभाकक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकताअनुसार महासंघ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को गाउँपालिका ने स्वीकार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

डुडुवा गाउँपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार चौधरी ने नेपालगंज उप–महानगरपालिका वार्ड नं. ४, सञ्चारग्राम (बसपार्क) स्थित नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के कार्यालय भवन का तकनीकी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष साहिदा बानो, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत अशोक कुमार पाण्डेय, इन्जीनियर सुरेन्द्र वर्मा समेत की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत

अध्यक्ष चौधरी ने जानकारी दी कि महासंघ द्वारा प्रस्तावित सभाकक्ष के निर्माण के लिए बजट सहित का स्टिमेट तैयार कर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन जिले के सभी पत्रकारों के लिए साझा घर के रूप में कार्य करेगा, जहाँ बैठक, संवाद और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना सरल होगा।

नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष नवीन गिरी ने डुडुवा गाउँपालिका द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार कर सहयोग की प्रतिबद्धता जताने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सभा कक्ष का नाम ‘डुडुवा सभाहल’ रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी नेतृत्व में गठित नई कार्यसमिति के बाद डुडुवा गाउँपालिका लगातार महासंघ को सहयोग करती आ रही है, जिससे स्थानीय सरकार और महासंघ के बीच विश्वास और सहयोग और भी मजबूत हो रहा है।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

इससे पहले भी, डुडुवा गाउँपालिका ने नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा द्वारा फागुन महीने में आयोजित सद्भावना वनभोज कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया था।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार चौधरी ने महासंघ बाँके शाखा के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। इसी अवसर पर शाखा अध्यक्ष नवीन गिरी ने अध्यक्ष चौधरी, उपाध्यक्ष बानो और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत पाण्डेय को नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा द्वारा प्रकाशित २०८२ साल की कैलेंडर भेंट की।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *