Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश

 

काठमांडू, असार १ – भारत के उत्तराखण्ड स्थित केदारनाथ धाम में आज सुबह ही एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है । गौरीकुण्ड क्षेत्र के त्रिजुगीनारायण के नजदीक यह दुर्घटना हुई है । दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कम्पनी की है । हेलीकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था । हेलीकॉप्टर में सवार सभी ७ लोगों की मृत्यु हो गई है । यह दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई है । बचाव दल और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं । हालांकि मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है । घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के मलबे के अवशेष बिखरे हुए हैं । पूरी घटना सुबह करीब ५ः३० बजे की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com