Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विभिन्न भागों के साथ ही काठमांडू में भी मध्यम बारिश

 

काठमांडू, असार १ –देश के विभिन्न स्थानों में सुबह से ही बारिश हो रही है । वर्षा के कारण बाढ़ और डुबान का खतरा है । पिछले एक घण्टें में मकवानपुर जिला स्थित हेटौंडा, रजैया वर्षा मापन केन्द्र और आसपास केन्द्र में मध्यम से भारी बारिश मापन की गई है । धनुषा जिला स्थित चिसापानी बाजार वर्षा मापन केन्द्र और आसपास केन्द्रों में मध्यम से भारी वर्षा मापन की गई है । बारा और रौतहट जिला स्थित रजुवा और चंद्रपुर वर्षा मापन केन्द्र और आसपास केन्द्र में भी मध्यम से भारी बारिश मापन की गई है ।
काठमांडू उपत्यका के विभिन्न स्थानों में सुबह से ही मध्यम बारिश हो रही है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि म्याग्दी जिला के दर्बांग वर्षा मापन केन्द्र और आसपास मध्यम से भारी वर्षा मापन की गई है । भारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों से होकर बहने वाली सभी छोटी छोटी नदी नालों में अचानक बाढ़ आने, निचले और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ आने तथा कमजोर और खड़ी ढलान वाले इलाकों में भूस्खलन का खतरा है । इस्लिए विभाग ने आवश्यक सतर्कता अपनाने का लोगों ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com