मंत्री संसद के प्रति उत्तरदायी नहीं हैं – योगेश भट्टराई
काठमांडू,असार ७ – नेकपा (एमाले)के सचिव एवं सांसद योगेश भट्टराई ने मंत्रियों के संसद के प्रति उत्तरदायी नहीं होने पर आपत्ति जताई है । उन्होंने शनिवार (असर ७) को प्रतिनिधि सभा की बैठक में यह आपत्ति जताई ।
उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक साथ १० मंत्रालयों पर चर्चा करना, इस तरह की स्थिति का आना, संसद प्रति मंत्रियों का गैरजिम्मेदारीपन दिखता है । उन्होंने कहा “…१० क्यों आए ? कुछ मंत्री कल नहीं आए। कुछ मंत्री दूसरे दिन नहीं आए,” उन्होंने कहा, “और, जैसे–जैसे और मंत्री जुड़ते गए, यह संख्या १० तक पहुँच गई ।”
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि संसद् में विनियोजन शीर्षक पर चर्चा हो रही है तो इस समय इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कौन सा काम हो सकता है ? उन्होंने कहा “मैं माननीय मंत्रियों से कहना चाहता हूँ – संसद चलने के समय में, विनियोजन शीर्षक पर चर्चा के समय में इससे ज्यादा महत्त्वपूर्ण और दूसरा काम यहाँ क्या होगा ? जिसके वजह से यहाँ नहीं आकर कहीं और जाना पड़ जाता है ? उन्होंने सभी मंत्रियों को विधेयक पर गंभीरता से भाग लेने का सुझाव दिया ।


