नारायणगढ़–बुटवल मार्ग पूरी तरह बंद
काठमांडू, असार ९ – सोमवार की सुबह आई बाढ़ में डायवर्जन बह जाने के बाद नारायणगढ़–बुटवल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है । पूर्वी नवलपरासी के विनयी त्रिवेणी गाँवपालिका–३ सर्दी स्थित खोरन्डी नदी में आई बाढी ने नारायणगढ़–बुटवल सड़क खण्ड अन्तर्गत विनय नदी का डायवर्जन बह जाने के बाद यातायात पूर्ण रूप में बंद हो गया है । उक्त स्थान में सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल सुरक्षा बेस सर्दि से सुरक्षा फौज तैनात किया गया है । इसी बीच सोमवार की सुबह हुई बारिश ने गोरखा के गोरखा नगरपालिका– ८ ढुङ्गागाडे स्थित गोरखा आरुघाट– बुङ्कोट लोक मार्ग में ह्युम पाइप को बहा दिया है । सशस्त्र पुलिस बल ने बताया है कि भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है ।


