Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पूर्व टीवी पत्रकार लॉरेन सांचेज ने की शादी

एएनआई, वेनिस 28जून

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पूर्व टीवी पत्रकार लॉरेन सांचेज ने 27 जून को पति और पत्नी के रूप में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इटली के वेनिस में एक भव्य समारोह में जोड़े ने शादी की। बिल गेट्स, किम कार्दशियन, क्रिस जेनर, कार्ली क्लॉस, इवांका ट्रम्प और ऑरलैंडो ब्लूम कई अन्य मेहमानों में शामिल थे।
दुल्हन ने रेट्रो-प्रेरित, सफेद रंग का सूट और रेशमी सिर का दुपट्टा पहना था, जबकि दूल्हे ने एक शानदार काले रंग का टक्सेडो और एविएटर-स्टाइल चश्मा पहना था।
इस जोड़े को ग्रैंड कैनाल पर स्थित विशेष अमन वेनिस होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया। यहां कई मशहूर हस्तियां ठहरीं। वेनिस सिटी हाल ने बुधवार को एक निर्देश जारी किया। इसमें इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। यहां मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा
इस जोड़े ने शनिवार, 28 जून को स्कूओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में अपना विवाह समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतिम समय में स्थान परिवर्तन किया गया, क्योंकि इस विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो इसे संपन्न और वंचितों के बीच बढ़ती असमानता के संकेत के रूप में देखते हैं।
वेनिस के सामाजिक संगठनों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये दुनिया में बढ़ रही असमानता का सुबूत है। भव्य शादी के लिए शहर में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
इस जोड़े ने शनिवार, 28 जून को स्कूओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में अपना विवाह समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतिम समय में स्थान परिवर्तन किया गया, क्योंकि इस विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो इसे संपन्न और वंचितों के बीच बढ़ती असमानता के संकेत के रूप में देखते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *