फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके
आज सुबह फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, भूकंप फिलीपींस की राजधानी मिंडानाओ में आज यानी शनिवार की सुबह 04:37 बजे आया। भूकंप का केंद्र धरती से 105 किलोमीटर नीचे था।
NCS ने दी जानकारी
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। NCS ने लिखा, “28 जून 2025 को सुबह 4:37 बजे फिलीपींस के मिंडानाओ में 6.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके आए हैं।”


