Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाँच सभापति से लेकर सभी की करनी चाहिए – हितराज पाण्डे

 

काठमांडू, असार १८ – नेकपा (माओवादी केन्द्र)के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने कहा है कि निजामती विधेयक में षड्यन्त्र है । बुधवार राज्यव्यवस्था समिति तथा सुशासन समिति की बैठक में सांसद पाण्डे ने दावा किया कि इसमें त्रुटि है । उन्होंने शिकायत की कि समिति के अध्यक्ष रामहरि खतिवड़ा से कई बार अनुरोध किया कि बिल उन्हें दें फिर भी बिल नहीं मिला ।
उन्होंने कहा कि “सभापति ने यह विधेयक पढ़ने ही नहीं दिया हमने बहुत बार उनसे देने की मांग की थी ।” उन्होंने आगे कहा कि “नैतिकता की बात आपको स्वयं जानना होगा । सभापति, सचिव को स्वयं नैतिकता दिखानी होगी । जाँच सभापति से लेकर सभी की करनी चाहिए ।”
। उन्होंने कहा, “रघुजी को आज आना चाहिए था, पिछली समिति के सदस्य भी पिछली बैठक में आए थे।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि सरकार ने संसद का अपमान किया है । संचारमंत्री आए हैं और संबंधित मंत्री नहीं आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com