लायन्स क्लब का पद हस्तांतरण समारोह संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार की शाम लायन्स क्लब आफ जनकपुधाम तथा लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम (गार्गी)का पद हस्तांतरण समारोह संपन्न हुआ। 25-26के लिए लायन्स क्लब आफ जनकपुरधामके नये अध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार साह बने हैं। निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने उसे पद भार सौंपा।इसी लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम (गार्गी)का 25-26का अध्यक्ष सुजाता साह बनी है। निवर्तमान अध्यक्ष आशा साह ने उसेपद हस्तांतरण ने किए। कार्यक्रम में सांसद अंजना पंडित, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष पूरण साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

