घरेलू विवाद के कारण दामाद ने छूरा प्रहार कर ससूर की हत्या की

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।घरेलू बिवाद के कारण बुधवार को एक दामाद ने अपने ससूर को छूरा प्रहार हत्या कर दी है।घटना जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 15रामपुर गांव में घटी है।8 बजे के करीब रामपुर निवासी 75बर्षीय बासुदेव प्रसाद विमल को उनके घर में ही उनके दामाद जनकपुर 21 कुर्था निवासी वेचन महासेठ ने छूरा प्रहार कर फरार हो गया। दामाद तथा ससुर के बीच किसी बात पर वाद विवाद हुयी थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले तथा पड़ोसियों ने घायलावस्था में अस्पताल ले गया, लेकिन रास्ते में ही बासुदेव प्रसाद ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस अनुसंधान कर रही है। हत्यारा दामाद बेचन महतो को पुलिस ने तलाश रही है। घटना की पुष्टि धनुषा जिला के एस.पी.बरूण कुमार सिंह ने की हैं।

