Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वालुवाटार में नेविसंघ का प्रदर्शन, विद्यार्थी नेता गिरफ्तार

 

काठमांडू, असार २७ – नेपाल विद्यार्थी संघ, काठमांडू कार्यसमिति द्वारा आज (शुक्रवार) राजधानी के वालुवाटार में आयोजित प्रदर्शन में विद्यार्थी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गिरफ्तार होने वाले में नेपाल विद्यार्थी संघ, काठमांडू के अध्यक्ष अंशुल केसी, सहसचिव दोर्जे तामाङ, बानेश्वर कैंपस के अध्यक्ष प्रेम श्रेष्ठ, कीर्तिपुर अध्यक्ष रोहित श्रेष्ठ, चन्द्रागिरी उपाध्यक्ष रोहन देशार, त्रिचन्द्र कैंपस के सतिश यादव और काठमांडू सहसचिव प्रस्ताव केसी हैं ।
नेविसंघका केन्द्रीय सदस्य भूपेन्द्र सिंथेबे ने बताया कि –नेविसंघ विद्यालय भर्ना में दोहोरे भर्ना को बंद करने, छात्रवृत्ति की परादर्शी ब्यवस्था और न्यायोचित वितरण, प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षक नियुक्ति, विद्यार्थी मैत्री विद्यालय शिक्षा ऐन तत्काल जारी करने और विश्वविद्यालयों में योग्यता के आधार पर नियुक्ति करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया ।
नेविसंघ ने मांग की है कि गिरफ्तार हुए नेविसंघ के नेता तथा कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *