Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल वैश्य कल्याण का केन्द्रीय अधिवेशन संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन जनकपुरधाम के गायत्री सेवा सदन के सभाकक्ष में शनिवार को अमरनाथ गुप्ता की अध्यक्षता भव्यता के साथ संपन्न हुयी। इस महाधिवेशन के प्रमुख अतिथि पूर्व गृह मंत्री भरत साह थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश में बैश्य की सर्वाधिक आबादी है। लेकिन संगठन और एकता की कमी के कारण बैश्य समाज राजनीति में पीछे हैं। अगर हम एकजुट होकर पहल करे तो राजनीति में हमसे आगे रहेंगे।भरत साह ने बैश्य समाज को आग्रह किया कि अपने बच्चों को उचित शिक्षा दें। दहेज प्रथा तथा अंधविश्वास को दूर करने के लिए पहल करें।
पूर्व मंत्री तथा जसपा पार्टी के विधायक सुरीता कुमारी साह ने कहा कि नेपाल सरकार बैश्य आयोग का गठन करें। महाधिवेशन में पूर्व मेयर लाल किशोर साह ,राम बाबू साह , श्याम साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। महाधिवेशन में देश भर के बैश्य कल्याण महासंघ केजिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *