प्रधानमंत्री ओली ने राजकुमार गुप्ता को बालुवाटार बुलाया
काठमांडू, असार ३० – भ्रष्टाचार प्रकरण में फंसे संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता को प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में बुलाया गया है । रिश्वतखोरी प्रकरण में फंसे मंत्री गुप्ता को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा से वापस आने के तुरंत बाद बालुवाटार में बुलाया है ।
मंत्री गुप्ता के रिश्वतखोरी मामले का छह महीने पुराना ऑडियो अब सार्वजनिक हो गया है । हालाँकि मामला दिसंबर में हुआ था, लेकिन ऑडियो कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है । रिश्वतखोरी का मुद्दा अब संसद तक पहुँच गया है ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मंत्री गुप्ता के रिश्वतखोरी प्रकरण में ‘एक्शन’ लेने की तैयारी कर ली है ।
मंत्री गुप्ता ने यह भी कहा है कि अगर पार्टी निर्देश देगी तो वह जांच का रास्ता साफ करेंगे । गुप्ता ने कहा कि –पार्टी छानबीन करे मैं तैयार हूँ । अधिकार के दुरुपयोग की जाँच के लिए गठित आयोग को बातचीत का ऑडियो और रिश्वत के नोट में दर्ज नंबर वाली डायरी उपलब्ध करा दी गई है। आयोग में शिकायत दर्ज होने के बाद ही ऑडियो सार्वजनिक किया गया ।


