Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में भानु जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

 


नेपालगंज (बाँके) / संवाददाता – पवन जायसवाल । आदिकवि भानुभक्त आचार्य की 212वीं जन्मजयन्ती के अवसर पर नेपालगंज में रविवार, आषाढ़ 29 गते, को विशेष उत्सव का आयोजन किया गया।

यह भव्य कार्यक्रम भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति नेपालगंज, भानुभक्त चौक संरक्षण तथा व्यवस्थापन समिति नेपालगंज और महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगंज के संयुक्त संयोजन में आयोजित किया गया। नेपालगंज के न्यूरोड स्थित भानुभक्त चौक पर आयोजित इस समारोह में भानुभक्त आचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और प्रभातफेरी रैली भी निकाली गई, जो त्रिवेणीमोड़, त्रिभुवन चौक होते हुए महेन्द्र पुस्तकालय तक पहुँची।

यह भी पढें   सऊदी अरब के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत सुनार को जर्मनी से निर्वासित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं

महेन्द्र पुस्तकालय में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। नेपालगंज के वरिष्ठ उर्दू शायर अब्दुल लतीफ शौक और अवधी-हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद चौबे को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव सनत कुमार रेग्मी रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भेरी साहित्य समाज के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर बस्नेत, महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगंज के अध्यक्ष बलराम यादव और भानुभक्त चौक संरक्षण समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ उपस्थित रहे।

यह भी पढें   विपदा के घावों पर मरहम लगाकर समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेंगे : प्रधानमंत्री

इस अवसर पर प्रा. डा. हरिप्रसाद तिमिल्सिना ने आदिकवि भानुभक्त आचार्य की जीवनी पर प्रकाश डाला, जबकि प्रमुख अतिथि सनत कुमार रेग्मी ने उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की।

कार्यक्रम में विभिन्न स्रष्टाओं ने अपनी-अपनी साहित्यिक रचनाओं का वाचन किया।

इस सांस्कृतिक समारोह में महेन्द्र पुस्तकालय के उपाध्यक्ष पंकज श्रेष्ठ, डा. गोपाल प्रसाद अधिकारी, प्राज्ञ सभा सदस्य महानन्द ढकाल, जैद अहमद खान, फणीन्द्र आचार्य, मीना बराल, भीम बहादुर रानाभाट, पुष्पमणि प्रधान, जीत बहादुर शाह, हेमन्तराज काफले, कल्पना पौडेल जिज्ञासु, राम चन्द्र आचार्य, ऋषिराम सापकोटा, मणिदेव अर्याल, पूर्णतारा फाउंडेशन की तारा कुमारी रोकाया, झलक गैर, सिराज खान समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।

यह भी पढें   धर्म परिवर्तन करने पर जातिगत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा: भारत का सर्वोच्च न्यायालय

इस कार्यक्रम ने न केवल आदिकवि भानुभक्त आचार्य की स्मृति को सम्मानित किया, बल्कि नेपालगंज की बहुभाषी-सांस्कृतिक विविधता और साहित्यिक चेतना को भी उजागर किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com