Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री ने स्पेन भ्रमण की जांच करने का निर्देश दिया

 

काठमांडू, असार ३० – गृहमंत्री रमेश लेखक ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के स्पेन भ्रमण में सरकारी प्रतिनिधि मंडल के अलावे कौन कौन स्पेन गए ? इस विषय में निष्पक्ष छानबीन करने का निर्देशन दिया है ।
मन्त्री लेखक ने आज (सोमवार) स्पेन भ्रमण के बारे में छानबीन करने के लिए गृह सचिव गोकर्णमणि दुवाडी और पुलिस महानिरीक्षक दीपक थापा को निर्देशन दिया है ।
मंत्री लेखक ने कहा कि “प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के अलावा, स्पेन कौन –कौन गए ? मैंने कानूनी प्रक्रिया और किस संगठन के माध्यम से वे स्पेन गए थे, इसकी जांच के निर्देश दिए हैं ।”साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “जाने के लिए वीजिट वीजा का प्रबन्ध किसने किया ? इन सभी विषयों को लेकर जाँच की जा रही है । ”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com