हमें पाँच वर्ष तक सरकार चलाने दिया जाए, हम देश को बदल सकते है – प्रचण्ड
काठमांडू, असार ३० – प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी को पाँच वर्ष सरकार चलाने दिया जाए वो तो देश रूपान्तरण के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
सोमबार (असार ३०) प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि विगत में उन्होंने इतिहास रचा है । उन्होंने कहा “हमने इतिहास रचा है । हममें अभी भी भविष्य का खाका बनाने की हिम्मत और साहस बाकी है ।”
उन्होंने बताया कि अतीत में अन्य दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने पर वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित करने में सफल रहे थे । प्रचंड ने कहा, “हमारा अभी भी यह दृढ़ संकल्प है कि अगर हमें पाँच साल तक सरकार चलाने दिया जाए, तो हम इस देश को बदल सकते हैं ।” उन्होंने कहा कि इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने आत्ममंथन शुरू कर दिया है ।


