प्रधानमंत्री समेत तीन दलों के शीर्ष नेताओं के बीच विमर्श
काठमांडू, असार ३० – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित सत्ता साझेदार नेकपा (एमाले), नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के शीर्ष नेताओं ने आज विमर्श किया ।
प्रधानमंत्री निवास, बालुुवाटार में हुए इस बैठक में प्रधानमंत्री एवं एमाले के अध्यक्ष ओली, नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा, जसपा नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, एमाले के उपाध्यक्ष तथा उपप्रधानमंत्री एवं अर्थमंत्री विष्णुुप्रसाद पौडेल, महासचिव शंकर पोखरेल, कांग्रेस के नेता एवं गृहमंत्री रमेश लेखक, एमाले के उपमहाचिव एवं प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल और जसपा के नेता राजकिशोर यादव सहभागी हुए ।


