भरतपुर के सिमलताल से एक मिनी ट्रक त्रिशूली नदी किनारे गिरा
काठमांडू, असार ३२ – भरतपुर के सिमलताल से भारतीय नंबर प्लेट वाला एक मिनी ट्रक त्रिशूली नदी के किनारे गिर गया । नारायणगढ़–मुग्लिङ सड़क खण्ड अन्तर्गत भरतपुर२९ सिमलताल से एक मिनी ट्रक त्रिशूली नदी किनारे गिर जाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने दी है ।
नारायणगढ़ से काठमांडू आ रहे यूपी ३२ जेड एन ७८८३ नंबर का पपीता से भरा मिनी ट्रक त्रिशूली नदी के किनारे गिर गया । पुलिस के अनुसार ट्रक अनियन्त्रित होकर सड़क से ८० मीटर नीचे गिर गया ।
दुर्घटना में ट्रक चालक भारत के लखनउ निवासी २१ वर्षीय आशिक यादव और सहचालक २० वर्षीय उत्तर सिंह घायल हैं । उनदोनों को भरतपुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।


