एमाले में केन्द्रीय सचिवालय को हटाने का प्रस्ताव
काठमांडू,सावन २ – नेकपा (एमाले)में केन्द्रीय सचिवालय को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है । आज पार्टी केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में जारी पोलिटब्यूरो की बैठक में सचिवालय को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है । इसी प्रकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के स्थान पर प्रथम श्रेणी के नेता को नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया है । बैठक में अध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष तीन, महासचिव एक, उपमहासचिव एक, सचिव ७, १५ सदस्यीय पदाधिकारी और २५१ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी बनाने का प्रस्ताव किया गया है ।


