राप्रपा ने उपाध्यक्ष मुकुंद श्याम गिरी को किया बर्खास्त
काठमांडू,सावन २ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने पार्टी उपाध्यक्ष मुकुंद श्याम गिरी को बर्खास्त कर दिया है।
पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने उन्हें उपाध्यक्ष और केन्द्रीय सदस्य की जिम्मेदारी से पदमुक्त कर दिया है । ये जानकारी प्रचार विभाग प्रमुख एवं प्रवक्ता मोहनकुमार श्रेष्ठ ने दी है ।

