Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में सभासद श्रवण अग्रवाल के सहयोग से व्युटिसियन तालिम सम्पन्न

 

ppp1वीरगंज,जेठ ३,राकेश साह
वीरगंज उपमहानगरपालिका वडा नं. २५ जगरनाथपुर में १ महीने व्युटिसियन तालिम सम्पन्न हुआ है । उक्त तालिम सभासद श्रवण अग्रवाल के ससंदिय कोष के योगदान से सम्पन्न हुआ है |   नवजागरण संस्था की अध्यक्ष मिनी सिंह के सभापतित्व तथा मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदिप यादव के प्रमुख आथित्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था |  कार्यक्रम में महिला नेतृ राधिका देवी, युवा फोरम जिल्ला कोषाध्यक्ष असलम आलम, खोभारी यादव लगायत स्थानिय लोगों की सहभागिता थी । इसमें  सभासद अग्रवाल ने अपने  ससंदिय कोष से १ लाख ५० हजार का योगदान दिया है | इसीतरह नवजागरण संस्था की और से  ३० हजार दिया गया है |  कुल जमा १ लाख ८० हजार की लागत में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । नवजागरण संस्था वीरगंज की आयोजना में गत बैशाख २ गते से संचालित तालिम में जमा २० महिलाओं को तालिम दिया गया है । वीरगंज के वडा समिती कार्यालय के सभाहल में संचालित तालिम में अनिता देवी श्रीवास्तव और सम्झना अधिकारी प्रशिक्षक थीं । समापन कार्यक्रम का संचालन मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल पर्सा कार्यालय प्रमुख उमेशलाल सहनी ने ppp4किया था । ppp2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *