Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा के प्रति सात नेताओं ने की असंतुष्टि जाहिर

 

काठमांडू, सावन ६ – नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा को लेकर सात नेताओं ने अपनी असंतुष्टि जाहिर की है । इन नेताओं का कहना है कि देउवा महत्त्वपूर्ण निर्णय करते समय किसी से किसी तरह का कोई परामर्श नहीं लेते हैं । कांग्रेस के पूर्व उपसभापति विमलेन्द्र निधि, गोपालमान श्रेष्ठ और विजयकुमार गच्छदार, पूर्व महामंत्री प्रकाशमान सिंह और कृष्णप्रसाद सिटौला तथा पूर्व सहमहामंत्री डा. प्रकाशशरण महत ने मंगलवार की सुबह बुढ़ानीलकण्ठ में सभापति देउवा से मिले । इस मुलाकात के बाद उन सभी नेताओं ने एक स्वर में अपनी असंतुष्टि जाहिर की है ।
पूर्व उपसभापति श्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने देउवा से प्रश्न किया कि पहले जब भी कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते तो परामर्श करते थे अब क्यों छोड़ दिया है ? पहले जब कभी सभापतिजी कोई निर्णय करते तो परामर्श के लिए बुलाते थे । हम आकर परामर्श भी देते थे । इससे अच्छा काम होता था लेकिन अभी तो बुलाना ही छोड़ दिया है । क्यों ?
इन सभी की मुख्य असंतुष्टि मंत्री आदि की राजनीतिक नियुक्ति को लेकर थी । श्रेष्ठ  ने बताया कि उन्होंने देउवा से कहा कि ‘नियुक्ति में परामर्श कीजिए ’ भ्रष्टाचार की कुछ घटनाएं सामने आई है । उनपर कारवाई नहीं हुई है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *