Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भेरी नदी में टिपर गिर जाने से तीन लोग लापता

 

काठमांडू, सावन ७ – भेरी नदी में कल रात एक टिपर गिर जाने से तीन लोग लापता हो गए हैं ।
जाजरकोट के नलगाड नगरपालिका के दल्ली से जाजरकोट के ही रिम्ना की ओर आ रहा टिपर भेरी नदी में गिर गया । भेरी करिडोर का काम करते आ रहे यती विल्डर्स का रा१क १५०१ नम्बर की टिपर रुकुमपश्चिम के आठबीसकोट–१४ पिपलचौर से भेरी नदी में गिर गया । इलाका पुलिस कार्यालय रिम्ना के पुलिस नायब निरीक्षक शिउकुमार चौधरी के अनुसार टिपर में चालक सहित तीन लोग सवार थे । उन सबकी अवस्था अज्ञात है ।
लापता लोगों की तलाश में रुकुमपश्चिम और जाजरकोट की टीम तैनात की गई है । भेरी नदी में जलस्तर अत्यधिक होने की वजह से लापता लोगों की तलाश में मुश्किलें आ रही है । अभी तक लापता लोगों की पहचान नहीं हो पाई है न तो उनके नाम का पता चला है न ही घर का पता चला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *