गृहमंत्री लेखक ने गहरी बोरिंग के लिए जगह पहचान करने का दिया निर्देशन
काठमांडू, सावन १० – गृहमंत्री रमेश लेखक ने पेयजल और सिंचाई की समस्या वाले जगहों की पहचान करने का प्रमुख जिला अधिकारियों को निर्देशन दिया है । शनिवार (साउन १०) सिंहदरबार में राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण के समन्वयात्मक बैठक में उन्होंने यह निर्देशन दिया है ।
तराई के विभिन्न जिलों में पेयजल और सिंचाई की समस्या विकराल हो गई है । इसी संबंध में गृहमंत्री लेखक ने तराई के जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ विमर्श भी किया है । उन्होंने निर्देशन दिया है कि जल्द से जल्द उक्त स्थान की पहचान कर वैकल्पिक स्रोत, वैज्ञानिक वितरण की व्यवस्था मिलाई जाए । ताकि किस –किस जगह में बोरिंग की जा सकती है ?
गृहमंत्री लेखक ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा शुक्रवार (साउन ९) महोत्तरी के एक कार्यक्रम में ५०० गहरी बोंिरग के सहारे मधेश प्रदेश में पानी की समस्या को तत्काल के लिए समाधान करने की घोषणा की ।


