Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल द्वारा कुलमान घिसिङ को प्रस्ताव

 

काठमांडू, सावन १० – राजेन्द्र महतो नेतृत्व वाली राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल ने सहकार्य के लिए कुलमान घिसिङ को प्रस्ताव दिया है ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ, जो वर्तमान में ‘उज्यालो नेपाल अभियान’ शुरू करने की तैयारी में हैं, उन्हें राजेन्द्र महतो के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल ने औपचारिक सहयोग का प्रस्ताव दिया है।
पार्टी के नेताओं ने उन्हें अमेरिका रवाना होने से पहले यह प्रस्ताव दिया था । पार्टी के नेता सन्तोष मेहता के अनुसार, घिसिङ को या तो पार्टी में शामिल होने या पार्टी द्वारा संचालित अभियान में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है ।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने दो बार अपने नेताओं को भेजा की वें कुलमान घिसिङ से बातचीत करें । पहली बार असार ६ गते (२० जून) बुद्धि छिरिङ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घिसिङ से मुलाकात की । दूसरी बार असार ८ गते (२२ जून) एक और टोली ने उनसे बातचीत की।
नेता मेहता ने जानकारी दी कि “हमने कुलमानजी से पार्टी में शामिल होने के लिए आग्रह किया है । यदि वे पार्टी में नहीं भी आते, तब भी हम एक ही अभियान में साथ रहेंगे। उनका ‘उज्यालो नेपाल’ अभियान हो या हमारा ‘राष्ट्रिय मुक्ति’ अभियान—एक–दूसरे का सहयोग रहेगा । हालांकि इस विषय में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि वे फिलहाल अमेरिका में हैं ।”
मेहता ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका से लौटने के बाद ही इस विषय पर औपचारिक रूप से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com