प्रधानमंत्री ने सूर्यविनायक में नए स्टेडियम के निर्माण पर की चर्चा
काठमांडू, सावन १२ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भक्तपुर के सूर्यविनायक में एक नए रंगशाला(स्टेडियम) बनाने के विषय में सूर्यविनायक नगरपालिका, राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् (राखेप) और अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (एन्फा) के नेतृत्व के साथ चर्चा की ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई इस चर्चा में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि काठमांडू का दशरथ रंगशाला अब छोटा पड़ने लगा है इसलिए बड़े रंगशाला की जरुरत है । उन्होंने इसके निर्माण के लिए आवश्यक जगह के साथ ही आवश्यक पूर्वाधार के प्रबंध करने के लिए परामर्श किया ।
नगरपालिका ने प्रधानमंत्री ओली को इस बात से अवगत कराया कि जल्द ही वडा नम्बर ८, जगाते (पुरानी ईट्टा टायल कारखाना) स्थित दो सौ रोपनी जगह उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में लगेगी । प्रधानमंत्री ओली ने घोषणा की है कि उक्त स्थल में कम से कम ५० हजार दर्शक खेल देख सकें इस तरह की सुविधा सम्पन्न रंगशाला बनाया जाएगा । इस चर्चा में प्रधानमंत्री के साथ नगरपालिका प्रमुख वासुदेव थापा, राखेप के सदस्य सचिव टंकलाल घिसिङ, एन्फा के अध्यक्ष पंकजविक्रम नेम्वाङ आदि शामिल थे ।


