Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की नगर समिति का गठन, ईश्वर बलामी अध्यक्ष निर्वाचित

 

नेपालगंज/(बाँके) पवन जायसवाल । “खून की अभाव से किसी की मौत न हो”—इस उद्देश्य को लेकर नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज देशभर में अपनी अभियान चला रही है और अब तक ४४ जिलों में शाखा विस्तार भी हो चुका है।

इसी क्रम में श्रावण २० गते काठमांडू के नागार्जुन नगरपालिका में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की नगर समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक जमघट में ईश्वर बलामी को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दौलत बिष्ट, सचिव पद पर राधेश्याम बलामी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सिजन श्रेष्ठ को चयनित किया गया। समिति में मनोज मानन्धर, माधव मानन्धर, घनश्याम गौतम, प्रकाश बलामी और दिलीप भट्टराई को सदस्य नियुक्त किया गया।

यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य रहे, जो स्वयं नेपाल के सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अब तक १८३ बार रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अपने संबोधन में कर्माचार्य ने कहा कि रक्तदान अभियान को स्थानीय स्तर तक न ले जाया गया तो रक्त व्यवस्थापन में गुणात्मक सुधार संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, “जब तक समुदाय स्तर पर रक्तदान के प्रति जनचेतना नहीं बढ़ेगी, तब तक आवश्यकता अनुसार रक्तदाताओं की संख्या में वृद्धि नहीं हो सकेगी।”

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस

कर्माचार्य ने बताया कि समाज लगातार लोगों को रक्तदान तथा रक्त तत्वों के महत्व के बारे में जानकारी दे रहा है और नेपाल के विभिन्न जिलों में शाखाएं स्थापित कर जनचेतना फैलाने में जुटा है। उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया कि ऐसे मानवीय कार्यों में आवश्यक सहयोग और पहल की जाए ताकि भविष्य में किसी को खून की कमी के कारण जान न गंवानी पड़े।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed