कैलाली जेल घटना : गुहमंत्री ने सुरक्षा निकाय के प्रमुखों की बुलाई बैठक
काठमांडू, सावन २४ – कैलाली जेल में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा झड़प के बारे में जाँच करने के लिए गृहमंत्री रमेश लेखक ने सुरक्षा निकाय के प्रमुखों को बुलाया है । शनिवार सुरक्षा निकाय के प्रमुखों को गृहमंत्री लेखक ने इस मामले को लेकर बातचीत करने के लिए बुलाया है । शुक्रवार की रात जेल में झड़प हुई जिसमें धनगढ़ी–४ के भरत चौधरी की मृत्यु हो गई और ४७ लोग घायल हैं । सभी घायलों का ईलाज जारी है । अभी कैदियों ने जेल पर नियंत्रण कर लिया है और सुरक्षा व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है ।
सचिवालय ने जानकारी दी है कि इसी मामले को लेकर सुरक्षा निकाय के प्रमुखों के साथ गृहमंत्री लेखक बातचीत करनेवाले हैं ।

