जनकपुरधाम में ट्रेन और कार आपस में टकराई
काठमांडू, सावन २५ – धनुषा के जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–९, ब्रह्मपुरी स्थित थापा चौक नजदीक रविवार (सावन २५) की सुबह रेल और कार आपस में टकरा गई । वागमती प्रदेश०१–०२५च १२९० नंबर की कार सुबह ८ः३० बजे महोत्तरी के पिपराढी स्टेसन से जनकपुरधाम की ओर आ रही नेपाल रेलवे से टकरा गई ।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना रेलवे लाइन के पास क्रॉसिंग एरिया में हुई।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही कार से टकराई बहुत जोर की आवाज आई । कार में तीन लोग सवार थे । तीनों को सामान्य चोट लगी है । लेकिन कार में बहुत बड़ी क्षति पहुँची है ।
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल सेवा अवरुद्ध हो गई । दुर्घटना के बारे में जाँच चल रही है ।


