Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तराखंड बाढ़ में लापता १३ नेपालियों में से एक का शव मिला

 

काठमांडू, सावन २५ – भारत के उत्तराखंड में दो अलग–अलग भिन्न जगहों पर आई बाढ़ में लापता हुए १३ नेपालियों में से एक का शव मिल गया है । नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने कहा है कि शव की पहचान के लिए काम चल रहा है ।
सावन २० गते को ‘बादल फटने’ से उत्तराखंड के धराली में बाढ़ आई थी । धराली में आए बाढ़ में अभी भी आठ नेपाली लापता हैं । धराली बाढ़ से प्रभावित १३ नेपालियों का जीवित बचा लिया गया था । उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल के बगुडा में साउन २१ गते आए बाढ़ में लापता हुए पाँच नेपालियों में से एक व्यक्ति का शव मिला है । बगुडा बाढ़ में पाँच नेपाली घायल हुए थे । घायलों में से तीन इलाज के बाद वापस लौट गए हैं । दो का इलाज अभी भी चल रहा है । ये जानकारी दूतावास ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *