लोकतांत्रिक मोर्चा नवलपरासी द्वारा ज्ञापन पत्र प्रदान
देशबन्धु यादव/नवलपरासी। लोकतांत्रिक मोर्चा नवलपरासी (पश्चिम) ने किसानों के मुद्दों लेकर जिला प्रशासन कार्यालय मार्फत नेपाल सरकार और लुम्बिनी प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र के साथ गंभीर ध्यानाकर्षण कराया है।
मोर्चा ने किसानों के लिए उर्वरक , बीज , सिंचाई , कृषि तकनीक और उत्पादित फसलों का समर्थन मूल्य अनुसार भुक्तानी लगायत विभिन्न विषयों में प्रधानमंत्री कार्यालय और लुम्बिनी प्रदेश सरकार को लोकतांत्रिक मोर्चा मार्फत ध्यानाकर्षण किया गया है।
इस मौके पर नवलपरासी (पश्चिम) जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के जिला अध्यक्ष धरेन्द्र यादव , लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के जिला अध्यक्ष मुकुरजी गिरी , नागरिक उन्मुक्ती पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी , जनता प्रगतिशील पार्टी नेपाल राधेरमण पाण्डेय के साथ ही नगेन्द्र अग्रहरी, नरेंद्र गिरी , राजेन्द्र यादव , विजयनाथ यादव , सुनिता यादव , धिरेन्द गिरी और पुरन चौधरी के साथ ही नेता एवं कार्यकर्ताओं का गरिमामय उपस्थिति रहा।



